छत्तीसगढ़फीचर्ड

जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने सौतेली माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या की, सौतेली मां और पुत्र गिरफ्तार

अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई…जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने सौतेली माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर वारदात को दिया अंजाम…पुलिस ने हत्यारे सौतेली मां और पुत्र को भेजा जेल…

 

राजनांदगांव। दिनांक 12.06.2024 को सुबह सूचना प्राप्त हुआ था कि प्रीतम साहू पिता स्व० रामअवतार साहू उम्र 40 साल साकिन झिटिया की उसके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा घटना स्थल पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई। घटना स्थल मृतक प्रीतम साहू के मकान के अंदर परछी में प्रीतम साहू की सिर, माथे एवं पेट में धारदार हथियार एवं किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर घटना स्थल पर ही मृतक के छोटे भाई प्रेमलाल की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में सायबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण एवं संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मृतक प्रीतम साहू के बडे पुत्र ललित कुमार साहू एवं मृतक की पत्नि हुमेश्वरी बाई साहू द्वारा लगातार प्रीतम साहू द्वारा घर के सदस्यों को शराब के नशे में गाली गलौच कर मारपीट करने एवं परिवार वालों को पूरी जमीन बेचने की धमकी और परिवार वालों को घर से निकालने की धमकी देने से परेशान होकर मृतक के पुत्र ललित कुमार साहू एवं मृतक की पत्नि हुमेश्वरी बाई साहू ने एक महिने पूर्व से प्रीतम साहू की हत्या का प्लान बनाया।

दिनांक 11.06.2024 के रात्रि करीब 12:00 बजे मौका देखकर मृतक प्रीतम साहू को खाट में सोता हुआ पाकर आरोपी ललित कुमार साहू ने अपनी मां के साथ घर में रखे लोहे के मुसर से सिर में कई बार लगातार वार कर चोट पहुंचाकर और आरोपी द्वारा अपनी मां हुमेश्वरी से हसिया मंगाकर सिर में एवं पेट में लगातार बार कर और आरोपी ललित कुमार द्वारा गर्दन दबाकर अपनी मां हुमेश्वरी बाई के साथ प्रीतम साहू की हत्या कर दिये।

दोनों आरोपीगण मां बेटे द्वारा प्रीतम साहू की हत्या कर हत्या से जुडे साक्ष्य को छुपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त लोहे के मुसर और हसिया को पानी में साफ कर छुपाने और आरोपी द्वारा अपने चाचा के घर जाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या करने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने पर दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपराध सदर धारा का जुर्म करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 13.06.24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी तुमडीबोड उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, सहा०उप निरीक्षक तुलाराम बांक, आर० कमल नेताम, लोकेश साहू, देवानंद परतेती, दिगंबर सिदार, राकेश वर्मा, थलेश देशमुख, पूनम साहू, महिला आर० अर्पणा एक्का, नगर सैनिक उषा वर्मा एवं साईबर टीम का विशेष योगदान हैं।

आरोपियों के विरूद्ध दर्ज अपराध क्रमांक – 245/24 धारा – 302,201,34 भा.द.वि.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button