दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जामुल थाना गोली कांड का हुआ खुलासा: बदले की भावना से प्रार्थी की हत्या के लिए बिहार शरीफ से बुलाए थे आदमी, 6 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 14/11/2025 के शाम करीब 6.30 बजे ईदगाह के सामने घासीदास नगर जामुल में प्रार्थी *विकास प्रजापति पिता इन्द्रजीत प्रजाप्रति उम्र 26 साल निवासी संतोषी पारा केम्प 2 छावनी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बथेर्ड ईवेन्ट मैनेजमेंट का कार्य करने के नाम पर मोबाईल से काल कर बुलाया और विकास प्रजापति ईदगाह के पास काल करने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, तभी मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति बाईक से आये और विकास को तुम शिवम् साव की हत्या में शामिल थे, कह कर जान से मारने के लिए पिस्टल से फायरिंग किया, गोली प्रार्थी के दाहिने कान के पास से गुजर गई।

फायरिंग के बाद दोनों अज्ञात आरोपी मोटर सायकल से भाग गये। प्रार्थी विकास प्रजापति के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 911/2025 धारा 109 (1) बीएनएस का प्रकरण अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जामुल एवं एसीसीयू की टीम को तत्काल सक्रिय की गई। जॉच के दौरान पता चला कि दिसम्बर वर्ष 24 में शिवम् पिता संजय साव निवासी बैकुण्ठ धाम की हत्या के प्रकरण में 05 आरोपी चालान हुये थे।

सन्देही करण साव पिता विवेचन साव उम्र 27 साल पता बैकुण्ठ धाम से पूछताछ किया गया, तब इसने बताया कि अपने चचेरे भाई शिवम् साव की हत्या की बदला लेने के लिए बिहार शरीफ में अपने रिस्तेदार से सम्पर्क किया और विकास प्रजापति की हत्या के लिए तीन व्यक्ति को अन्य प्रांत से बुलवाया उन्हें वाहन, बाईक तथा सीम उपलब्ध कराया।

भाड़े के व्यक्तियों द्वारा विकास प्रजापति को दिनांक 14/11/2025 को बर्थडे ईवेन्ट के नाम पर बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। प्रकरण में करण साव के साथ अपराधिक षडंयत्र में आरोपी का छोटा भाई ऋषभ, आरोपी के बड़े पापा संजय साव, चाचा संतोष साव, बड़े पापा विनय कुमार साव एवं दोस्त सुमीत कुमार शाह को मामलें में आज दिनांक 17/11/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम भेजी गई है।

गिरफ्तार आरोपी: 

1. करण साव उम्र 27 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
2. ऋषभ त्रिलोचन साव उम्र 21 साल पता पता बैकुण्ठ धाम छावनी
3. संजय उम्र 58 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
4. संतोष उम्र 58 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
5. विनय कुमार साव उम्र 66 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
6. सुमीत कुमार उम्र 21 साल केम्प 2 छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button