दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी को दी जा रही ट्रेनिंग

दुर्ग। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु लक्ष्मण तिवारी (सहायक कलेक्टर) को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् प्रशासनिक व्यवस्था की बारिकीयों का अध्ययन व प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत होने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संलग्न किया गया है।

प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत में 22 मई से 4 जून, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में 5 जून से 11 जून तथा पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय पुलिस अंतर्गत 12 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है ताकि एडमिस्ट्रेशन, पुलिसिंग व गवर्नेंस से संबंधित हर सेक्टर की जानकारी प्राप्त कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button