छत्तीसगढ़फीचर्ड

जूस पिलाकर युवती को बेसुध कर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने का झांसा देकर बुलाया था

रायपुर। प्रार्थिया निवासी कांकेर ने दिनांक 13.07.2025 को थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने स्वयं को पुलिस विभाग में नौकरी करना बताया था।

चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा द्वारा प्रार्थिया को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर दिनांक 03.10.2024 को कांकेर से रायपुर बुलाकर बस स्टैण्ड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक खाली मकान में ले गया तथा पीने के लिये जूस दिया। जूस पीने के बाद प्रार्थिया बेसुध हो गई उसके बाद चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया एवं उसका अश्लील विडियो बना लिया।

प्रार्थिया को होश आने पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा उसे बस स्टैण्ड ले जाकर बस में बैठा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया को फोन कर पुनः रायपुर बुलाया तो उसने आने से मना किया, तब वह प्रार्थिया को उसका अश्लील वीडियो भेजा और बोला कि अगर तुम रायपुर नहीं आओगे तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा।

प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील गाली गलौच किया जिस पर प्रार्थिया डर से रायपुर आती थी तथा आरोपी उसे अलग- अलग स्थानों में ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 64(2), 296,351(3), 115(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा पिता समय लाल मिश्रा उम्र 55 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डी.डी. नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button