दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बस संचालकों की ली बैठक, रोड में कही भी वाहन रोककर सवारी न उतारने एवं न चढाने की दी समझाइश

दुर्ग। सोमवार को बस स्डेण्ड दुर्ग में बस चालक/ परिचालक की मीटिंग ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर द्वारा ली गई। जिसमें बस चालको को निर्धारित स्टॉपेज पर ही सवारी उतारने व चढाने, रोड में वाहन न खडा करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, तेज गति एवं खतरनाक ढग से ओवर टेक न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोगन न करने, हेल्फर को गाडी चलाने न देने, शराब एवं किसी भी किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर न चलाने हेतु समझाईस दी गई।

साथ ही साथ किसी स्पेशल बुकिंग, बराती, चौथियां, के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा वाहन चालको को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर उचित कार्यवाही की जावेगी।

उक्त मीटिंग में सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), निरीक्षक यशकरण ध्रुव, यातायता जोन प्रभारी दुर्ग व यातायात स्टॉफ तथा बस चालन करने वाले बस चालक/ परिचालक काफी संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button