दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने खुर्सीपार आत्मानंद स्कूल के 450 विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 01 अगस्त 2023 को सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुर्सीपार भिलाई में उपस्थित 450 छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें सर्वप्रथम यातायात के प्रमुख घटक 04-ई के बारे में बताया गया 01-ई रोड इंनजीनियरिंग 02-ई एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम 03-ई इन्फोसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना 04-ई इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है।

साथ ही साथ सडक में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र/छात्राओं से अपील की गई की वे जो जानकारी आज उन्हे प्राप्त हुई है उसे अपने परिजन, रिस्तेदार एवं मित्रगण से साझा कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाये, छात्र जीवन एक अनुशासन मे रहकर जीवन व्यतीत करता है उसी प्रकार सड़क मे भी एक अनुशासित वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकता है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कहा गया की हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौत को रोकना है जिसके लिए एक वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति-आवश्यक है वैसे ही नाबालिक को बिना लायसेंस वाहन चालन नही करना चाहिए।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार एवं शिक्षकगण, मानवेन्द्र सिंह, पालक शिक्षा समिति के अध्यक्ष तथा यातायात पुलिस विभाग से सउनि बोधन साहू, आरक्षक तिलक साहू, खिलावन मारकांडे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button