खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डबरापारा सर्विस रोड़ हुआ शुरू: रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों को जाम से मिलेगी निजात, ट्रैफिक DSP ने घंटो खड़े होकर देखा गाडियां का मूवमेंट

भिलाई। मंगलवार को रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहा और आगे भी रहेगा। इसका कारण यह है कि डबरापारा सर्विस लाइन का शुरुआत हो चुकी है। अब वाहन चालकों को लंबी जाम से छुटकारा मिलेगा और यातायात सुगम और सरल हो गई। ट्रैफिक डीएसपी ने 11 बजे से शुरू हुए इस आवागमन की चौक पर खड़े होकर वाहनों का मूवमेंट देखा।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि डबरापारा में सर्विस रोड नही होने के कारण रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिससे अब निजात मिल गया है। आज से सर्विस रोड शुरू हो गया है। अब जाम की स्तिथि नही होगी।

डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि इस सर्विस रोड की कुल लंबाई 611 मीटर है और इसकी चौड़ाई 9 मीटर है। पहले इसकी चौड़ाई 7 मीटर थी, अगर कोई गाड़ी बीच रोड में खराब हो जाती थी तो आवागमन बहुत प्रभावित होती थी लेकिन अब इसकी नौबत नहीं आयेगी।

डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि डबरापारा सर्विस रोड नही होने के कारण रॉग साइड से मुवमेंट ज्यादा होता था जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी अब इससे निजात मिलेगा। निर्माणधीन ओवर ब्रिज के काम में भी तेजी आएगा। उम्मीद है को अक्टूबर तक पूरा काम पूरा हो जायेगा। जिससे यहां का आवागमन सुगम व सुरक्षित हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पियूष भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button