दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों ने लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने लगाया भव्य सेवा पंडाल, भोजन के साथ वाई-फाई इंटरनेट की मिलेगी सुविधा

भिलाई। इस साल नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल खुर्सीपार में बन रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह सेवा पंडाल लगने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।

अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, यह सेवा पंडाल का दूसरा वर्ष है। इस साल मां दुर्गा भी विराजमान होंगी सेवा पंडाल में। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सेवा पंडाल होगा। जिसमें सभी सुविधाएं होंगी। पंडाल में आने वाले पदयात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 15 अक्टूबर से यह सेवा पंडाल शुरू होगा, जो नवरात्रि के अंतिम दिवस तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस सेवा पंडाल में 5 हजार से अधिक पदयात्रियों की सेवा की गई है।

पदयात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
– जलपान की व्यवस्था होगी
– प्राथमिक चिकित्सा मिलेगी
– गर्म पानी मिलेगा
– मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी
– विश्राम के लिए बिस्तर होगा
– फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा होगी
– पदयात्रियों के पैरों की मालिश भी कराई जाएगी।

ये कार्यक्रम होंगे
अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सेवा पंडाल में होंगे। लोकरंग अर्जुंदा वालों का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11.36 बजे घटस्थापना होगी। 19 अक्टूबर पंचमी को विशेष पूजा और महाआरती भी होगी। 22 अक्टूबर को अष्टमी हवन व पूर्णाहुति होगी। 23 अक्टूबर को नवमी कन्या पूजन और बटुक पूजन होगा एवं विसर्जन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button