खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर असम पहुंचे गृहमंत्री शाह; सीएम हिमंत सरमा ने किया भव्य स्वागत

मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे…

 

जोरहाट (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर असम के जोरहाट पहुंचे। जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान असम भाजपा के कई अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे।

वहीं, शीर्ष अधिकारियों ने गृहमंत्री शाह के पूर्वोत्तर दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं, शनिवार सुबह शाह मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।  इसके बाद वे गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं, रविवार की सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे। शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में सभी राज्य बीएनएस के अब तक के कार्यान्वयन पर जानकारी प्रस्तुत करेंगे इसके बाद अमित शाह रविवार रात को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button