खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे रेलवे के विकासात्मक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर राज्यपाल से चर्चा की।

बेहतर यात्रीसेवा और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर रेल सुविधा एवं रोड व रेल सेफ्टी से संबंधित रोड अंडर ब्रिज एवं रोड ओवर ब्रिज के कार्यो में राज्य शासन से अनेकों रेल परियोजनाओ पर समन्वय की आवश्यकता है।

बेहतर यात्री सुविधा यात्री ट्रेनों का बेहतर परिचालन, छत्तीसगढ़ के उद्योगों को बढ़ावा हेतु रेल सुविधा, प्रदेश के व्यापार को प्रगति देने हेतु कोयला, फूड ग्रेन, आयरन ओर एवं सीमेंट का ज्यादा से ज्यादा लदान कर देश की प्रगति में सहायक बनना।

राज्य शासन के साथ पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णय एवं राज्य शासन के समन्वय से होने वाले कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने से रेलवे के विकासात्मक कार्यों में गति लाने हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button