दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दस दिवसीय भिलाई मड़ई का आयोजन 30 जनवरी से: छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कला और उत्सव का भव्य आयोजन

भिलाई। छतीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, युवा प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित “भिलाई मड़ई 2026″ का आयोजन इस वर्ष और भी बड़े एवं संगठित स्वरूप में किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक हेलिपैड ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा।

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए आयोजक योगेश अग्रवाल, होमन देशमुख और कंचन गुप्ता ने बताया भिलाई मड़ई 2026 में 50,000 से अधिक दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। भिलाई मड़ई केवल एक मेला नहीं, बल्कि ‘हमर माटी के तिहार है, जहाँ छतीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराएं, आधुनिक सोच और युवा ऊर्जा एक साथ देखने को मिलेगी। यह आयोजन भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए संस्कृति, मनोरंजन और उत्सव का एक साझा मंच है।

भिलाई मड़ई 2026 के सांस्कृतिक मंच पर छतीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका आरु साहू की लाइव परफॉर्मेंस विशेष आकर्षण रहेगी। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को छतीसगढ़ी लोकसंगीत और आधुनिक फ्यूज़न का जीवंत अनुभव मिलेगा।

छत्तीसगढ़ी कला, संगीत, फिल्म और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित समारोह यह शाम गौरव, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व से भरपूर होगी। बैंड वार (छतीसगढ़ शहरों के बीच) दुर्ग, मिलाई, रायपुर, बिलासपुर एवं आसपास के शहरों के बैंड्स के बीच रोमांचक संगीत प्रस्तुति होगी साथ ही लोक, फ्यूजन और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम भी होगा।

कबड्डी लीग मिलाई मड़ई दंगल 2026 छत्तीसगढ़ की खेल भावना और टीम स्पिरिट को समर्पित एक भव्य कबड्‌डी प्रतियोगिता । प्रतियोगिताएं हर उम्र और हर प्रतिभा के लिए

भिलाई मड़ई 2026 में कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य और फिटनेस से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, ओपन माइक, रॉक बैंड छग बिगेस्ट हिप हॉप सीन, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, जनजातीय बॉडी आर्ट (ट्राइबल स्किन पेंटिंग), फैंसी ड्रेस / मॉडलिंग, मेकअप प्रतियोगिता, मैन फिजीक, बॉडी बिल्डिंग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों, युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

भिलाई मड़ई 2026 में स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्प कारीगरों, फूड स्टॉल्स और ब्रांड्स के लिए विशेष ज़ोन उपलब्ध रहेंगे। यह आयोजन स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने और लोगों को विविध उत्पादों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button