खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का उद्धाटन सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया, राज्यपाल आदिवासी थीं, उन्हें क्यों नहीं बुलाया? : अमित शाह

कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने नई संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. अब अमित शाह ने पलटवार किया है…

नईदिल्ली (ए)। नए संसद भवन का प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन कराए जाने का विरोध कर रहे विपक्ष पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार कर कांग्रेस पार्टी ओछी राजनीति कर रही है. अमित शाह ने कहा पूरी जनता का आशीर्वाद मोदी के साथ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी जिक्र किया।

अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में देश की संसद के नए भवन का लोकार्पण करने वाले हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके साथी राजनीति करके उसका बहिष्कार कर रहे हैं और बहाना बना रहे हैं कि राष्ट्रपति उसका उद्घाटन करें. उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ का किया जिक्र अमित शाह ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ में विधानसभा का उद्धाटन सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया. राज्यपाल आदिवासी थीं, उन्हें क्यों नहीं बुलाया? झारखंड, मणिपुर, असम में ऐसा ही किया गया और तमिलनाडु में भी. कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप करते हो सब ठीक है, लेकिन मोदी करते हैं तो बहिष्कार करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, देश की जनता ने दो बार मोदी को पीएम बनाया. देश की जनता कांग्रेस की इच्छा पर नहीं है. संसद में मोदी को बोलने नहीं देते हैं. कांग्रेस को कहना चाहता हूं. पूरी जनता का आशीर्वाद मोदी के लिए हैं. इस बार मोदी को 300 से ज्यादा सीट मिलेगी. काग्रेस को जनता देख रही है, पिछली बार विपक्ष को स्टेटस भी नहीं मिला, इस बार उतनी भी सीट नहीं मिलेगी।

21 दलों ने किया है बहिष्कार नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कांग्रेस, टीएमसी, आप, जेडीयू, आरजेडी, डीएमके, एनसीपी, समाजवादी पार्टी समेत 21 दलों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है. इन दलों ने संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों कराए जाने की मांग की है. हालांकि, नई संसद पर विपक्ष की मुहिम कमजोर पड़ रही है. जितने दल प्रधानमंत्री के हाथों नई संसद के उद्घाटन का विरोध कर रहे हैं, उससे ज्यादा दल समर्थन में आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button