दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने जिले के समस्त बारों का किया सरप्राइस चेकिंग, 17 टीमों के चेकिंग से मचा हड़कंप

भिलाई। दिनांक 10/12/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग में निर्देश दिए गए थे, जिसमे अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग के मार्गदर्शन में दिनांक 10/12/2023 के 9 बजे से सरप्राइस अभियान चलाया गया, समस्त थाना एवम चौकी प्रभारी के द्वारा रात 9.30 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 17 टीम बनाकर जिले के समस्त बारों में एक साथ चेकिंग कार्यवाही की गई थी, जिससे बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था।

इस अभियान के दौरान राजपत्रित अधिकारी , 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जिन्होंने जिले भर के अलग अलग बारों में एक साथ छापा मार कर समझाइश दिया किया।

उपरोक्त बारो में रेड कार्यवाही की गई- होटल मार्क, स्टील क्लब, पंजाब बार, होटल लोटस, शिवनाथ कैफेटेरिया, होटल सागर, होटल सम्राट, रॉयल कोर्ट, चिली पेपर, होटल इंद्रलोक, होटल अमित इंटरनेशन, गोल्डन बार, मधुबन बार , ब्लू हेवन बार, जलतरंग बार, मेघदूत बार, होटल किंग्सफोर्ट आदि बारो में जा कर चेक किया गया, चेक करने पर बार का लायसेंस एवम स्टॉक का निरीक्षण कर समय सीमा का ध्यान रखने व हुक्का न पिलाने की हिदायत दी गई। दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button