खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग, रायपुर और कवर्धा के 08 जुआड़ी जुआ खेलते गिरफ्तार: नगद 2.31 लाख रुपए, 03 मोटर सायकल और 11 मोबाइल जप्त

ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) के पास अवैध धन अर्जित करने की नियत से 08 व्यक्ति ताशपत्ती में हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती खेल रहे है…

कवर्धा। अपराधिक गतिविधियो एवं अवैध कार्यो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (भा.पु.से.),अति.पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर, निर्देशो का पालन करते हुए थाना एवं सायबर सेल की विशेष टीम अवैध जुआ, सट्टा कार्यवाही पर टाउन/देहात रवाना हुआ था।

दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) के पास अवैध धन अर्जित करने की नियत से 08 व्यक्ति ताशपत्ती में हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती खेल रहे है,कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोनपुरी (रानी सागर) में रेड कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही दौरान 08 व्यक्तियों को हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती खेलते पकड़ा गया। जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) हेमंत राज लहरे पिता संतोष कुमार लहरे उम्र 27 साल साकिन भीमपुरी थाना कवर्धा (2) बलदेव साहू पिता नोहर राम साहू उम्र 35 साल साकिन सोनपुरी (रानीसागर) थाना कवर्धा (3) रोहित जांगड़े पिता बहादुर जांगडे़ उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं 18 मिनीमाता चौक कवर्धा (4) सुखनंदन नेताम पिता दरियार सिंह नेताम उम्र 35 साल साकिन मठपारा कवर्धा (5) विनय वैष्णव पिता अजय वैष्णव उम्र 32 साल साकिन उड़िया खुर्द थाना कवर्धा (6) डिकेश कहार पिता ईश्वरी कहार उम्र 28 साल सा0 वार्ड नं 6 भोईपारा धमधा थाना धमधा दुर्ग (7) दयादास बारले पिता बगस बारले उम्र 58 साल साकिन हीरापुर चौकी दशरंपुर थाना पिपरिया (8) अनिल चंद्रवंशी पिता बंशीलाल चंद्रवंशी उम्र 38 साल साकिन मठपुरैना थाना-टिकरापरा रायपुर का निवासी होना बताया।

जिसके कब्जे से तीन नग मो.सा. 08 नग मोबाईल,एवं नगदी रकम-2,31,000 /रूपये बरामद किया गया। आरोपीयों का कृत्य छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) पाये जाने से आरोपीगण हेमंत राज लहरे,बलदेव साहू, रोहित जांगड़े,सुखनंदन नेताम, विनय वैष्णव, डिकेश कहार, दयादास बारले एवं अनिल चंद्रवंशी के विरूद्व विधिवत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
(01) हेमंत राज लहरे पिता संतोष कुमार लहरे उम्र 27 साल साकिन भीमपुरी थाना कवर्धा
(02) बलदेव साहू पिता नोहर राम साहू उम्र 35 साल साकिन सोनपुरी (रानीसागर) थाना कवर्धा
(03) रोहित जांगड़े पिता बहादुर जांगडे़ उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं 18 मिनीमाता चौक कवर्धा
(04) सुखनंदन नेताम पिता दरियार सिंह नेताम उम्र 35 साल साकिन मठपारा कवर्धा
(05) विनय वैष्णव पिता अजय वैष्णव उम्र 32 साल साकिन उड़िया खुर्द थाना कवर्धा
(06) डिकेश कहार पिता ईश्वरी कहार उम्र 28 साल सा0 वार्ड नं 6 भोईपारा धमधा थाना धमधा दुर्ग
(07) दयादास बारले पिता बगस बारले उम्र 58 साल साकिन हीरापुर चौकी दशरंपुर थाना पिपरिया
(08) अनिल चंद्रवंशी पिता बंशीलाल चंद्रवंशी उम्र 38 साल साकिन मठपुरैना थाना-टिकरापरा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button