दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक, अपराध नियंत्रण पर की गई चर्चा

भिलाई। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा आज दिनांक 07.02.2024 को कार्यालय पुमनि दुर्ग रेंज में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक बालोद सरजू राम भगत के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व में घटित अपराध व शातिर अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही, अपराध नियंत्रण पर मंथन किया।

उन्होनें कहा कि किसी भी हाल में अपराध बढ़ने नहीं दिया जाय और न ही अपराधियों, माफियाओं व दबंगों को पनपने दिया जाय। जो भी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय। साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने भी कहा गया।

अवैध रूप से शराब की बिक्री या फिर परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर इसे भी पूर्णतः प्रतिबंधित करने कहा गया एवम जुआ, सट्टा अवैध कारोबार पर लगातार कार्यवाही को बात कही।

सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज कभी जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने पर चर्चा की गई, साथ ही साइबर प्रहरी जागरूकता अभियान के अंतर्गत दुर्ग रेंज के सभी थानों में डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट वर्क के साथ पुलिस काम करने, बीट सिस्टम वाइस व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, जिससे साइबर क्राइम के नित्य ने अपराधों के बारे में आम जनता को जागरूक कराया जा सके।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने स्मार्ट एवम हाईटेक पुलिसिंग की दिशा में रेंज स्तर में कार्य करने हेतु कहा जिसमे ‘त्रिनेत्र ऐप’ एवम ‘सशक्त एप’ के संबंध में चर्चा की गई। नाइट पेट्रोलिंग में ऑनलाइन मॉनिटरिंग एप के माध्यम से कार्य करने की बात कही, जिससे नाइट गस्त में चेक अधिकारी द्वारा गस्त करने वाले कर्मचारियों की लोकेशन ट्रेस कर सुचारू रूप से कार्य किया जा सके।

लोगों की शिकायत को प्राथमिकता से निराकरण करने, महिला सम्बन्धी अपराधों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और महिलाओं की समस्या को समय से निस्तारित करें।

यातायात को लेकर उन्होंने हेलमेट की अनिवार्यता करने, जिससे रोड ऐक्सिडेंट में कमी आने की बात कही, साथ ही कहा की जब भी क्षेत्र में जाएं तो लोगों से मिलकर उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए पुलिस मित्र की छवि कायम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button