खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दूसरी बारिश में खुली CSPDCL भिलाई 3 की पोल: बिजली गुल और लो वोल्टेज से रातभर क्षेत्रवासी रहे परेशान, कॉल सेंटर सिर्फ देता रहा आश्वासन

भिलाई 3। मानसून आने के पूर्व से ही रखरखाव और अन्य तैयारियों का दावा करने वाली CSPDCL की पोल दूसरे ही बारिश में खुल गई। गुरुवार की रात करीब दो बजे मेन लाइन बंद होने के कारण भिलाई चरोदा क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। उसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आ लेकिन उसके बाद यानी लगभग रात्रि तीन बजे से विश्वबैंक कॉलोनी क्षेत्र में लो वोल्टेज के कारण सुबह साढ़े आठ बजे तक लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही।

गुरुवार की रात्रि तीन बजे से क्षेत्र के लोगो ने कई बार कॉल सेंटर पर कॉल कर बताया कि विश्वबैंक कॉलोनी तालाब के पास स्थित ट्रांसफार्मर से घरों में आने वाले कनेक्शन का वोल्टेज लो है, वोल्टेज लगातार उप- डायन हो रहा है। इसके बाद भी कोई सुधारने नही आया। कॉल सेंटर द्वारा सिर्फ यही आह्वान दिया जाता रहा की इलेक्ट्रीशियन को भेज रहे है, पांच घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोल्टेज में कोई सुधार नहीं हो पाया।

क्षेत्र के लोगो को रात में बिजली गुल होने के कारण गर्मी से राहत के लिए छत पर जाना पड़ा, रात भर नींद खराब करने के बाद भी सीएसपीडीसीएल के कान में जूं तक नहीं रेंगी, उन्होंने वोल्टेज सुधारने का काम खबर लिखे जाने तक (प्रातः नौ बजे ) नही किया।

आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, किसी को ड्यूटी जाना है, किसी को कई अन्य काम से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में बिजली गुल होने से मोटर चलाने, निगम के पानी, मोबाइल चार्जिंग जैसी कई दैनिक कार्य करना पड़ता है लेकिन सीएसपीडीसील को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

कई बार दिन में भी बिजली गुल हो जाती है और लोगो को घंटो बिना लाइट के रहना पड़ता है। कॉल सेंटर में कॉल करो तो बताया की फर्स्ट शिफ्ट वाले चले गए है, सेकंड शिफ्ट वाले आएंगे तो जाकर सुधारेंगे। जब इसकी जानकारी सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ के बीच देने के लिए एई प्रकाश वर्मा को उनके पर्सनल नंबर पर कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।

जबकि सीएसपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी बैठक लेकर मानसून के पहले ही तैयारी पूर्ण करने की हिदायत दे चुके है इसके बाद भी भिलाई 03 सीएसपीडीसीएल को इससे कोई फर्क नही पड़ता, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी नहीं समझते, अगर समय रहते ही रख रखाव पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी नौबत नही आती।

अभी तो मानसूनी की दूसरी ही बारिश में इनके तैयारियों का पोल खुल गया है अभी तो पूरा मानसून बचा हुआ है देखिए आगे क्षेत्रवासियों को और कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है या समय रहते भिलाई 03 सीएसपीडीसीएल अपने काम में सुधार कर लेता है। देखे वीडियो…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button