खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

देश में एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 23 पहुंची, मेडिकल कॉलेज भी हुए दोगुने : अमित शाह

इसके साथ ही ‘पोषण अभियान’ से माताओं और बच्चों के पोषण की चिंता की गई, ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया और प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई गईं…

 

बेंगलुरु (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की संख्या 7 से बढ़कर 23 हो गई है। अमित शाह बेंगलुरु स्थित अदिचुंचनगिरी यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए, फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की, योग दिवस मनाने की परंपरा शुरू की और मिशन इंद्रधनुष के तहत मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया।

इसके साथ ही ‘पोषण अभियान’ से माताओं और बच्चों के पोषण की चिंता की गई, ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया और प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उन्होंने कहा, “2014 में देश में केवल 7 AIIMS थे, जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं। पहले जहां देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, अब उनकी संख्या 780 हो गई है। MBBS की सीटें भी 1,18,000 तक पहुंच गई हैं।” अमित शाह ने अदिचुंचनगिरी मठ की भी सराहना की और कहा कि इस संस्था ने अनेक गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अध्यात्म और निःस्वार्थ सेवा से जोड़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री बृहस्पतिवार शाम को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से भी मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “बेंगलुरु में वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button