दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो दिवसीय देवबलोद महोत्सव का हुआ समापन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा द्वारा शनिवार को दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। समापन समारोह में सुनील सोनी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिनके द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गायन और नृत्य पर उपस्थित अतिथियों और आम नागरिकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि ये कलचुरी काल का बहुत ही प्राचीन मंदिर है, सकड़ो साल पहले राजाओं से समय यह मंदिर बना था, यहा कई वर्षो से मेला लगते आ रहा है। भगवान शिव से कामना करता हू की सबकी मनोकामना पूर्ण हो।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ये आयोजन किया गया है। इसमें हमलोग राजनीति नही करते, इसमें हम दोनो दल के नेताओ को बुलाते है, आज भी यह परंपरागत रूप से चला रहे है, उम्मीद करेंगे की आगे भी जो महापौर और सभापति चलाए क्योंकि ये जनता की भावना से जुड़ा हुआ जगह है। देव नगरी में सबका सम्मान होता है साथ ही यहां आए लोगो का मनोरंज भी होता है। उपस्थित जनों को वरिष्ठ समाजसेवी सुजीत बघेल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने की। समापन समारोह में महापौर निर्मल कोसरे, एमआईसी सदस्य देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद, दीप्ती आशीष वर्मा, एम जानी, एस वेकट रमना, ईश्वर साहू, मनोज कुमार के साथ निगम में नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय, सचेतक तुलसी ध्रुव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, निगम कमिश्नर डी. एस. राजपूत सहित निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता डी.के. पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, उपअभियंता विक्टर वर्मा, उपअभियंता मुकेश रात्रे,

उपअभियंता मुकेश चंद्राकर, उपअभियंता वैभव त्यागी, उपअभियंता किसलय साहू, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, जनसंपर्क लिपिक विकास त्रिपाठी, यशवंत ठाकुर, श्यामता साहू, राजू वर्मा, रुपेन्द्र वर्मा, कृष्णा यादव, नरसिंह सपहा, चेतन देवांगन, अविनाश चंद्राकर, दुष्यंत चतुवेर्दी, चंद्रिका साहू, नारद वर्मा, सत्यजीत नायक, चुम्मन लाल साहू, मुकेश यादव, श्यामसुंदर सिंह, तोरन चंद्राकर एवं अन्य उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button