खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

दो पैसेजर ट्रेन की टक्कर में अब तक 6 की गई जान, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक पैंसेजर ट्रेन ने दूसरे ट्रेन को टक्कर मार दी. जिससे ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गई. अभी तक 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है…

विजयनगरम (ए)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजयनगरम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं. विजयनगरम की एसपी दीपिका ने एएनआई को बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 10 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान पीएम मोदी ने मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

सीएम एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने बेहतर ईलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था करने के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेना देने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों का आदेश जारी किया।

पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजापीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलमांदा और कंटाकापल्ली सेक्शन के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।”

रेल मंत्री की सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एएनआई से कहा, “बचाव अभियान चल रहा है और टीमें तैनात कर दी गई हैं. पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है. मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, “सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है. दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंचीं”. इस ट्रेन हादसे को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. भुवनेश्वर – 0674-2301625, 2301525, 2303069, वाल्टेयर- 0891- 2885914.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button