खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

दो IAS अधिकारियों के पोस्टिंग आर्डर में हुआ बदलाव, प्रभार में किया गया संसोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने संसोधित पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार, विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 03.01.2024 द्वारा बसवराजू एस. भा.प्र.से. (2007), सचिव, गृह विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। उक्तादेश में त्रुटिवश सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्थान पर सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग टंकित हो गया था। अतः सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्थान पर सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पढ़ने कहा गया है।

शहला निगार भा.प्र.से. (2001), सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्धपालन, गोठान) विभाग, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उक्तादेश में त्रुटिवश पशुधन विकास के स्थान पर दुग्धपालन टंकित हो गया है। अतः दुग्धपालन के स्थान पर पशुधन विकास पढ़ने कहा गया है। देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button