छत्तीसगढ़फीचर्ड

धोखाधड़ी का आरोपी भिलाई से गिरफ्तार, बिक्री किए गए जमीन को पुनः बेचकर किया था धोखाधड़ी

आरोपी को अपने विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अपने निवास से फरार हो गया मोबाइल नंबर भी बदल दिया था…

 

बिलासपुर। प्रार्थी राजेंद्र साहू पिता कार्तिक साहू 36 साल निवासी छतौना लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया ग्राम छतौना पटवारी हल्का नंबर 37 के खसरा नंबर 1078/12क में से 2205 स्क्वेयर फीट जमीन को प्रार्थी 1000000/₹ दस लाख में सौदा किया।

दिनांक 26.02.15 को रजिस्ट्री कराया था और उसके बाद डायवर्शन, नामांतरण भी कर लिया था लेकिन जब कब्जे के लिए गया तो पता चला कि उक्त जमीन में पूर्व से ही पवन तिवारी, गगन तिवारी का कब्जा है।

तब प्रार्थी ने जानकारी लिया तो पता चला कि खसरा नंबर 1078/12क रकबा 0.154 हैक्टेयर संपूर्ण जमीन को आरोपी पूर्व में ही पवन तिवारी, गगन तिवारी के पास बेच चुका है इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर 10,000,00/₹ ले लिया है कि शिकायत जांच पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

आरोपी को अपने विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अपने निवास से फरार हो गया मोबाइल नंबर भी बदल दिया था साइबर सेल की सहायता से आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उसके किराए के मकान वैशाली नगर भिलाई से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 11.12.24 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है इस कार्यवाही में उप निरीक्षक ओपी कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, महिला प्र.आर. कुजूर एवं आर सतपुरन जांगड़े,का विशेष योगदान रहा।

आरोपी: एनोस प्रकाश पिता स्व. एन. प्रकाश उम्र 37 साल निवासी ग्रीन पार्क सिटी जरहाभाटा सिविल लाइन बिलासपुर हाल मुकाम वैशाली नगर भिलाई।

अप. क्र. 106/23 धारा 420 IPC

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button