खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने रामभक्तों से की अपील: 22 जनवरी को मनाएं पूरे देश में दिवाली, जिन्हें निमंत्रण वही आएं अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने और दीपावली मनाने की अपील की है…

अयोध्या (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे, नई ट्रेनों और रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या न आएं. आपने 550 साल से अधिक समय तक इंतजार किया है कुछ और समय इंतजार करें।

 

 

उन्होंने कहा, “हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वे स्वयं अयोध्या आए, लेकिन हर किसी का आना संभव नहीं है. इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वे अयोध्या आएं और 22 जनवरी को यहां आने का मन न बनाएं।”

जिन्हें निमंत्रण बस वही लोग आएं अयोध्या पीएम मोदी ने कहा, इस भव्य आयोजन की तैयारी सालों से चल रही है और इसमें कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए. यहां भीड़ मत लगाइए, क्योंकि मंदिर कहीं नहीं जा रहा है. यह सदियों तक रहेगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि समारोह में कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसलिए जिन लोगों निमंत्रण दिया गया है, बस वही अयोध्या आएं. 23 तारीख के बाद यात्रा करना आसान हो जाएगा।

‘घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से यह भी अपील की है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं. उन्होंने कहा, “ये ऐतिहासिक क्षण भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है. इस मौके पर सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं।

अयोध्या को स्वच्छ बनाने की अपील इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्यावासियों से शहर स्वच्छ बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “अयोध्या को अब लाखों विजिटर्स की मेजबानी के लिए तैयार रहना चाहिए और यहां अनंतकाल तक विजिटर्स आते रहेंगे. अयोध्यावासियों को अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की शपथ लेनी होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button