छत्तीसगढ़फीचर्ड

नकली नोट के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नोट खपाने ग्राहक की कर रहा था तलाश

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकली नोट के अवैध कारोबार एवं संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर तस्दीकी किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ पेट्रोलिंग व सूचना संकलन की जा रही थी।

इसी तारतम्य में दिनांक 22.03.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत अरोरा कालोनी रिंग रोड नंबर 01 के पास एक व्यक्ति जाली नोट खपाने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत अरोरा कालोनी रिंग रोड नंबर 01 के पास जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर मो.सा. वाहन क्रमांक सीजी 06 जी 0257 के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भोजराम नायक पिता गौतम नायक उम्र 22 साल पता ग्राम अंकोरा, थाना बसना, जिला महासमुंद का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर शर्ट के अंदर कुल 18,500/- रूपये के नकली नोट रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500/- के 03 नोट, 200/- के 09 नोट एवं 100/- के 152 नोट, कुल 18,500/- रूपये के नकली तथा घटना में प्रयुक्त मो.सा. वाहन क्रमांक सीजी 06 जी 0257 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 178/2023 धारा 489(ख)(ग) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी से जाली नोट प्राप्त करने के स्त्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- भोजराम नायक पिता गौतम नायक उम्र 22 साल पता ग्राम अंकोरा, थाना बसना, जिला महासमुंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button