खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सली हमले में चालक सहित डीआरजी के 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया दुख

दंतेवाड़ा. जिले में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. नक्लसलियों द्वारा लगाई आईईडी से डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं. घटना अरनपुर की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि एसपी ने की है. वहीं हादसे के बाद सीएम भूपेश बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, शहीदों को सादर नमन, उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. नक्सली बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. कल बारिश होने की वजह से फंसे हुए थे. डीआरजी की टीम फंसे जवानों को लेने प्राइवेट वाहन से जा रहे थे। नक्सलियों की मुखबिरी की वजह से ही नक्सलियों ने ब्लास्ट किया. शहीद हुए सभी जवान डीआरजी के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button