दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगरीय प्रशासन के डायरेक्टर कुंदर कुमार ने जनसमस्या निवारण शिविर का किया औचक निरीक्षण

भिलाई। शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने के लिए जन समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें जनता की मूलभूत समस्याए शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधा नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, लाईट, पानी, बिजली, सफाई की शिकायत इत्यादि का निवारण तिथि अनुसार सुबह 10 बजे श्रीराम चौक स्टेडियम ग्राउण्ड में लगाया गया।

संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. से डायरेक्टर कुंदर कुमार औचक निरीक्षण करने श्रीराम चैंक वार्ड क्रं. 44, 45, 49, 50 के लिए लगे शिविर में पहुचे। यह पता था आयेगे, कहा जाना है, उनकी इच्छा के उपर निर्भर था। निगम भिलाई के चल रहे किसी भी शिविर में जा सकते थे। आते ही सर्वप्रथम पंजीयन रजिस्टर चेक किये, दर्ज किये जा रहे समस्याओ के निराकरण के बारे में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से जानकारी प्राप्त किये। किस प्रकार की शिकायते मिल रही है, क्या मांग है। उसका निराकरण किस प्रकार से किया जा रहा है। ज्यादातर नागरिको का मूलभूत आवश्यकता क्या है इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त किये।

निरीक्षण के दौरान लाईट की समस्या लेकर पी बालकृष्णा क्वाटर नं. 1सी सड़क 29 जोन-02 वार्ड 50 खुर्सीपार भिलाई द्वारा के आवेदन स्ट्रीट लाईट नया लगाने हेतु निराकरण की मांग किया था। डायरेक्टर कुंदन कुमार ने कहा इसके समस्या का समाधान तुरन्त करके मुझे रिपोर्ट करो। जिसे विद्युत संधारण विभाग के कर्मचारियो द्वारा स्ट्रीट लाईट ठीक किया गया। स्ट्रीट लाईट सुधरने से पी बालकृष्णन की संतुष्टि मिलने से सभी अधिकारी खुश हुए।

उनके द्वारा तीन महिला हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड एवं एक हितग्राही को पीएम स्वनिधि का चेक प्रदान किया गया। इस बात की भी जानकारी प्राप्त किये हितग्राहियो को कितना राशन मिल रहा है क्या क्या मिल रहा है किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। अंत में जब एक पेड़ माॅ के नाम के काउंटर पर पहुचे जहाॅ नगर निगम भिलाई के उद्यान विभाग द्वारा सभी को निःशुल्क पौधा एवं खाद वितरण किया जा रहा था।

उन्होने कहा मै भी अपनी माॅ के नाम आम का एक पेड़ लगाउगाॅ और इस रास्ते से गुजरूंगा तो देखूगा इसका देख रेख ठीक से करना माॅ के नाम पर पेड़ लगा रहा हूॅ। शिविर में वार्ड पार्षद दया सिंह, श्याम सुन्दर राव, डी सुजाता एवं एम लक्ष्मी, जगदीश शिविर में उपस्थित रहे उनके द्वारा नागरिको के समस्याओ का निराकरण करवाया जा रहा था। पार्षदगणो द्वारा 32 राशन कार्डधारियो को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया।

शिविर के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास दुर्ग संभाग से लोकेश्वर साहू, उपसंचालक सूडा से जितेन्द्र कुशवाहा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुशील कुमार चैधरी, अभियंता रवि सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button