छत्तीसगढ़फीचर्ड

नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 672 नग नशीला कैप्सुल जप्त

नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय कर रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…आरोपी के कब्जे से नशीला कैप्सुल स्पाज्मों प्राॅक्सीवान कुल 672 नग, बिक्री रकम 740 रू. तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल कीमती 54240 रू. जप्त…

 

जशपुर। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली दवाई, जुआ, अवैध शराब, गांजा की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल के नेतुत्व में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाओं के उपयोग करने, बिकी करने वालों का पता कर कार्यवाही हेतु मुखबीर लगाया गया तथा एक विशेष टीम बनाकर उपरोक्त कार्य में लगाया गया था।

दिनांक 15.03.24 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की संदीप अग्रवाल निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव का अवैध रूप से नशीली दवाओं को कही से लाकर घूम-घूमकर मोहल्ले में बिकी करता है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उक्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने हेतु जाल बिछाया गया।

पुलिस द्वारा बंदियाखार मेन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस टीम लगातार लगी हुई थी कि देर शाम को संदीप अग्रवाल मोटर सायकल में एक थैला रखे आते दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उसके द्वारा रखे गये थैला एवं मोटर सायकल की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 28 रेपर में नशीली कैपसुल स्पाज्मों प्राक्सीवान कुल 672 नग बिकी का रकम 740 रूपये तथा मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 ए.आर. 2645 कुल कीमती करीब 54240 रूपये का मिलने पर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये उसे जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 22 (सी), 27 (ए), 08 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पाये जाने से आरोपी संदीप अग्रवाल उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानू प्रताप चन्द्राकर सहायक उप निरीक्षक हरीराम टण्डन प्रधान आरक्षक मिथलेस गुप्ता आरक्षक अशीशन टोप्पो, कमलेश्वर वर्मा, पदुम वर्मा, ताराचन्द्र के अलावा औषधी निरीक्षक मनीष कवंर सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर एवं आर० अनिल सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध रूप से नशीली वस्तुओं के कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button