दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नागपुर से आकर दुर्ग में घूम रहा था ब्राउन शुगर बेचने, 520 ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिओ खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थों गांजा, अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर र्यवाही किये जाने हेतु श्री रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश पर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनुराग झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में सूचना प्राप्त हुयी कि रेल्वे कालोनी, आरपीएफ पोस्ट, गार्डन के पास, मोहन नगर क्षेत्र में नागपुर निवासी व्यक्ति व्दारा ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से घूम रहा है।

सूचना पर मोहन नगर थाना और एसीसीयू टीम ने सदिग्ध अजय सोनानी को पकड़ा कर इसकी तलाशी लिये जाने पर इसके कब्जे से ब्राउन शुगर 520 पुढ़िया वजना भग 380 ग्राम (पुड़िया सहित) कीमती लगभग अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के अनुसार लगभग 3000000/- रूपये को जप्त किया गया है।

आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर से नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की जा रही। पूरी कार्यवाही में थाना मोहन नगर और एसीसीयू से एएसआई पूर्ण बहादुर कार्की, आरक्षक पन्नीलाल, संतोष कुमार गुप्ता, जुगनू सिंह, अनूप शर्मा, शिव मिश्रा, उपेंद्र यादव, शाहबाज खान शामिल रहे। दुर्ग पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

गिरफ्तार आरोपी- अजय सोनानी पिता राधेलाल उम्र 25 वर्ष, कामठी रनराणा, थाना कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button