दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बहला फुसला कर अपने घर ले जाकर किया था कृत्य

भिलाई। सुपेला क्षेत्र का रहने वाला प्रार्थी अपने नाबालिक बालक उम्र 12 वर्ष के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मराठी मोहल्ला सुपेला का रहने वाला मयुरेश मेश्राम द्वारा नाबालिक बालक को बहला फुसलाकर प्रार्थी के बिना जानकारी के अपने घर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं के उपर घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मयुरेश मेश्राम को घेराबंदी कर मराठी मोहल्ला सुपेला से पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 29.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्र. 1028/2024, धारा 140 (4) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट

आरोपी- मयुरेश मेश्राम पिता नंद कुमार मेश्राम उम्र 33 साल निवासी मराठी मोहल्ला सुपेला जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button