खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई पहुंच चुके है. जहां उनका राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भव्य स्वागत किया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात यूएई पहुंचे. जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के यूएई की आधिकारिक यात्रा से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित किए।

अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने स्वागत किया. स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।”

पीएम मोदी के अबू धाबी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.” प्रधानमंत्री मोदी शनिवार (15 जुलाई) को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक बातचीत करने वाले हैं।

किन किन मुद्दों पर हो सकती है बात? दोनों देशों के बीच एनर्जी, फूड सिक्योरिटी, डिफेंस जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. दोनों देश रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा G20 के एजेंडे को लेकर भी बातचीत होगी. नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद ये UAE का 5वां दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले फ्रांस यात्रा पर थे. पीएम मोदी ने यात्रा को यादगार बताया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और फ्रांस के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button