छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, नाबालिग आरोपी के घर का काम कर जाती थी स्कूल

नाबालिक बालिका से अनाचार का आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…पीड़ित नाबालिक बालिका आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के घर में रहकर करती थी काम फिर जाती थी स्कूल…नाबालिक बालिका को अकेली पाकर आरोपी गिरधारी राम यादव करता था, छेड़ छाड़ व दुष्कर्म…परेशान हो नाबालिक बालिका ने आरोपी शिक्षक के घर से भाग, घटना के संबंध में बताया परिजनों को….पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में किया गया था, आरोपी शिक्षक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74,75,64(2)(M),65(1) एवं पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत अपराध पंजीबद्ध….आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश…पुलिस सादी वर्दी में आरोपी के घर व मोहल्ले पर भी रखी हुई थी नजर…पुलिस के दबाव में अन्यत्र भागने के फिराक में था आरोपी, जैसे ही कपड़े व रुपए लेने घर पहुंचा, पुलिस की टीम ने धर दबोचा…

 

 

जशपुर। दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव (54 वर्ष, पता जशपुर) के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई भी करती है। इस दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर, वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 74,75,64(2)(M),65(1) एवं पॉस्को एक्ट की धारा 6,8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले का आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव, घटना दिनांक से ही फरार था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा, आरोपी शिक्षक की पता साजी हेतु कई पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के छिपने की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम भी आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के संभावित लोकेशनों को ट्रेस कर रही थी।

एक पुलिस की टीम सादी वर्दी में 24 घंटे आरोपी शिक्षक के मोहल्ले व घर पर नजर रखी हुई थी, कि इसी दौरान आरोपी गिरधारी राम यादव जैसे ही अपने घर आया व पुलिस की सादी वर्दी की टीम ने तत्काल आरोपी शिक्षक को उसके घर से धर दबौचा। आरोपी शिक्षक पुलिस के लगातार दबाव के कारण, अपने घर से कपड़े व रुपए लेकर कहीं भागने के फिराक में था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है, मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button