दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने एस.एल.आर.एम. सेंटर का किया निरीक्षण, कार्यों की ली जानकारी

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर संचालित हो रहे है। सभी एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्य करने वाले स्वच्छता दीदीयों द्वारा पारंपरिक विधि से जैविक खाद बनाया जा रहा है। जो बहुत ही उपयोगी एवं गुणकारी है, कोई भी व्यक्ति उसको अपने किचन गार्डन, गमलो, खेतो एवं फार्म हाउस में उपयोग के लिए खरीद सकते है।

यह खाद सस्ते दर पर उपलब्ध है, इसी खाद को मार्केट में जब हम खरीदते है। 15 से 20 रूपये मिलता है, 1 किलो का पैकेट 10 रूपये पर उपलब्ध है। थोक में लेने पर 25 किलो की बोरी 5 रूपये पर उपलब्ध है और अधिक लेने पर आवश्यकतानुसार और सस्ता हो जाएगा।

रसायनिक खाद मिटटी, फसल एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इस खाद से सब्जी, भाजी उगाने पर पुराने समय के जैसे गुणकारी सेहतमंद स्वाद मिलते है। कार्यालयीन अवधि में निगम के एस.एल.आर.एम. सेंटर काम करने वाली स्वच्छता दीदी मधु जोशी एवं मीना सिंह समूह से संपर्क कर सकते है।

जैविक खाद्य बिक्री से बिक्री जो राशि मिलती है उसको वहा का काम करने वाली स्वच्छता दीदीयो में के बीच में बांट दिया जाता है। जिससे उनके परिवार का जीविकापार्जन होता है।भिलाई नगर निगम ने नवपदस्थ आयुक्त राजीव पांडेय ने गत दिनों एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किया साथ हो वहां होने वाले कार्यों की जानकारी भी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button