खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

निफ्टी ने लंबी छलांग लगाकर 22850 के पार पहुंचा, सेंसेक्स फिर 75000 के पार

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 22800 का स्तर पार कर गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी 792.33 अंकों की उछाल के साथ एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया…

मुंबई (ए)। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद मजबूत उछाल गया। कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 22800 का स्तर पार कर गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी 792.33 अंकों की उछाल के साथ एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया।

इससे पहले घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार ने छलांग मारी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 251.72 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 74,472.78 पर जबकि निफ्टी 79.00 (0.35%) अंक चढ़कर 22,676.80 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले फेडरल रिजर्व की मिनट्स में महंगाई पर चिंता जाहिर करने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद बाजार में सपाट कारोबार होता दिखा था।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियन बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयर 0.23% तक मजबूत हुई।

इसमें कोफोर्ज, एलटीटीएस और परसिसटेंट सिस्टम्स के शेयरों का योगदान रहा। एकल शेयरों में जुबलिएंट फूड वर्क्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% तक उछले। डोमिनोज की भारत में फ्रेंचाइजी कंपनी के मुनाफे में चौथी तिमाही के दौरान वृद्धि दिखी। उसके बाद यह उछाल आया।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी गैस व ऑयल के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में नरमी दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button