छत्तीसगढ़फीचर्ड

“नो हेलमेट नो पेट्रोल”: पेट्रोल पंप एसोसिएशन 01 सितंबर से जिले में शुरू करेगा अभियान, सौंपा ज्ञापन

रायपुर। रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्वतः आगे आ कर “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का अभियान जिले में शुरू करने जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा।

श्री धगट ने कहा कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटना और उसमें गंभीर रूप से घायल और यहां तक कभी-कभी मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही है। इसमें यह पाया गया कि इस दौरान अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी।

श्री धगट ने कहा कि अतः एसोसिएशन की बैठक में समाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि 01 सितंबर से इसकी शुरूआत की जाएगी, जिसमें पंपों में हेलमेट पहनने पर ही दो-पहिया वाहनों को पेट्रोल दिया जाएगा।

श्री धगट ने आग्रह किया कि इस सामाजिक कार्य में प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता होगी जिससे शहर के सभी पेट्रोल पंप में 01 सितंबर से इस अभियान को मूर्त रूप दे सकें। इसके माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही एसोसिएशन ने सभी आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि दो-पहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, यह आप और आपके परिवार के लिए आवश्यक है। इस अभियान में आमजनों का सहयोग चाहिए। प्रतिनिधि मंडल ने अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button