खास खबरफीचर्डविविध

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान: गिल-अय्यर की वापसी, बुमराह-हार्दिक को आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल की शुरुआत में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। शुभमन गिल टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया। शुभमन गिल बतौर कप्तान वापसी करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उप कप्तान होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद वह खेलते नजर आएंगे।

नए साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर खेलते नजर आएंगे। दोनों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर दोनों धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

इस टीम में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप कर दिया है। चयन समिति ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। दोनों फरवरी में टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
इस टीम में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। उन्होंने पिछला वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए आराम दिया गया। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी के लिए चयन समिति ने सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृ्ष्णा पर भरोसा जताया है। वहीं, स्पिन आक्रमण की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे। इसमें उनका साथ स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर देंगे। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को भी जगह दी गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा जबकि तीसरे मुकाबले में 18 जनवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button