दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पंडित प्रदीप मिश्रा ने दुर्ग पुलिस के 21डे चैलेंज, यातायात व्यवस्था, मंच व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था की सराहना की

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,(ग्रामीण), सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार विगत 21 दिनो से 21डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी गयी।

अम्लेश्वर दुर्ग मे हो रहे शिव महापुरान कथा के आखरी दिन पुनः कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज द्वारा कथा सुनने आए लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज अभियान से अवगत कराते हुए दो पहिया वाहन चालक के दौरान हेलतेट लगाने, चारपहिया वाहन चलाते समय सिट बेल्ट लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियम का पालन करने मंच के माध्यम से श्रद्धालुओ से अपील की गई साथ ही दुर्ग पुलिस की अन्य जागरूकता कार्यक्रम एवं कथा स्थल पर की गई व्यवस्था की प्रशंसा की गई।

यातायात पुलिस दुर्ग के जवानों द्वारा कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को 21 डे चैलेज की जानकारी संबंधित पॉम्प्लेट वितरण किया गया साथ ही दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 21दिनों से चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत चौक चौराहे, शासकीय एवं प्राईवेट संस्था के कर्मचारी अधिकारीगण, मार्निगवॉक एवं प्ले ग्राउण्ड में आने वाले आमजन, सायं के समय परिवार के साथ पार्क जाने वाले, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल इत्यादि जगहो पर यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराया गया।

बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है की जानकारी दी गयी जिसमे लगभग 1000 लोगो इस अभियान से जुड़कर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button