छत्तीसगढ़फीचर्ड

पति को रास्ते से हटाने पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर योजना बनाकर करवाई हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

24 घण्टे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…योजनाबद्व तरीके से घटना को आरोपियो ने दिया था अंजाम…प्रेम प्रसंग बना हत्या का प्रमुख कारण…

खैरागढ़। दिनांक 04.12.2023 को ग्राम टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 40-45 साल का शव मृत अवस्था में मिला था जिसके सिर, माथा, चेहरा में गंभीर चोटे आयी थी खून निकला था प्रकरण में मर्ग क्रं 17/2023 एवं अप0 क्र0 67/2023 धारा 302 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। तत्काल पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में थाना गातापार से विशेष टीम तैयार कर प्रकरण के हर पहलुओं पर बारिकी से विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान अज्ञात शव का शिनाख्त ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्व0 खूबसिंह राजपूत उम्र 40 साल साकिन ग्राम बिरासन पोस्ट करिया तहसील पवई थाना सेमरिया जिला पन्ना (म0प्र0) हाल पता रश्मिदेवी कालोनी खैरागढ के रूप में हुआ। प्रकरण में घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य, गवाहों के कथन, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही हेमंत वर्मा एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी हेमंत वर्मा का प्रेम संबंध मृतक ब्रजेन्द्र सिंह की पत्नी से लगभग 03 माह पूर्व से चल रहा था, जो कि मृतक ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत एवं उसके पत्नि के मध्य आपसी तालमेल सामंजस्य नही होने से पति-पत्नि के बीच आये दिन पारिवारिक कलेश होता था।

जिसके चलते मृतक की पत्नि सोनम राजपूत अपने पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी हेमंत वर्मा के साथ आगे जीवन जीना चाहती थी इसलिये दोनो ने अपने योजना में हेमन्त के दोस्त तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला को भी शामिल कर लिया घटना दिनांक 03 /12/23 को योजनाबद्ध तरीके से म्रतक की पत्नी ने आरोपी हेमंत को घर बुलाई आरोपी पूर्व परिचित होने का फायदा उठाकर मृतक के घर आकर पार्टी करने का बहाना बनाकर म्रतक को घर से लेकर मुढ़ीपार गया जहां पूर्व से सह आरोपी लाला उपस्थित था, जहां योजना के मुताबिक मृतक को खूब शराब पिलाकर मृतक के नशे में होने पर उसे मोटर सायकल से रात्रि में ही सुनशान जगह ग्राम टिंगामाली सिवनी रोड में घटनास्थल पानी खोल जंगल नाला के पास ले जाकर हेमंत और लाला ने मृतक ब्रजेन्द्र सिंह के सिर में भारी पत्थर से गंभीर चोट पहंुचा कर हत्या कर दिया।

हत्या के बाद दोनों आरोपी सबूत मिटाने एवं पुलिस से बचने की नियत से हत्या में प्रयुक्त पत्थर को घटना स्थल से उठा कर टिंगामाली रोड किनारे जंगल में छिपा दिया एवं घटना के समय पहने हुए खून लगे कपडो को दोनों आरोपियों ने खैरागढ़ आकर आरोपी लाला के घर के पिछे सुनशान जगह पर जला दिये तथा मृतक ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत के मोबाइल को दाउचौरा खैरागढ के आमनेर नदी में फेक दिये। आरोपियों के निशानदेही पर घटना स्थल के पास टिंगामाली रोड किनारे से हत्या में प्रयुक्त दो नग पत्थर एवं घटना के समय पहने हुए कपडों का जला हुआ राख आरोपी लाला के घर के पीछे दाउचौरा खैरागढ से बरामद किया गया।

मामले में धारा 120बी,201,34 भादवि जोडी गयी। आरोपी हेमंत वर्मा पिता जागेशर वर्मा निवासी बैगाटोला थाना गातापार एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला पिता केजूराम देवांगन निवासी वार्ड नं. 16 दाउचौरा खेरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना गातापार से सउनि के0 के0 राय, सायबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह, प्र0आर0 आशीष वर्मा, प्र0आर0 राकेश काड़े, आर0 रामसेनही, वेद प्रकाश, हेमंत साहू, गजेन्द्र यदु, गोपेन्द्र चौहान, कांता कुसरे एवं सायबर टीम का सराहनीय भूमिका रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button