छत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्रकार के साथ मारपीट की शिकायत पर एसएसपी ने आरक्षक को किया लाईन अटैच

उक्त व्यक्ति द्वारा बाद में बताया गया कि वह एक समाचार पत्र का क्राइम रिपोर्टर कामदेव साहू है, कामदेव साहू क्राइम रिपोर्टर के द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर के नाम स्वयं के साथ मारपीट होने के संबंध में कार्यवाही बाबत आवेदन दिया गया था…

जशपुर। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना जसपुर द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को दिनांक 12.08.2023 को शिकायत आवेदन दिया गया था कि 11 अगस्त को ग्राम पकरीपाठ चौकी आरा थाना कोतवाली के आंगनवाड़ी में 10-15 ग्रामवासी जबरन घुस गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुलारी बाई को धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाए हैं।

जिस पर 14 अगस्त 2023 को दोनों पक्षों को थाने में जांच हेतु बुलाया गया था थाना प्रभारी द्वारा शासकीय कार्य करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ किया जा रहा था, जिस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोटो एवं वीडियो बनाया जा रहा था। जिसे प्रधान आरक्षक कृपासिंधु तिग्गा द्वारा मना किए जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

उक्त व्यक्ति द्वारा बाद में बताया गया कि वह एक समाचार पत्र का क्राइम रिपोर्टर कामदेव साहू है। कामदेव साहू क्राइम रिपोर्टर के द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर के नाम स्वयं के साथ मारपीट होने के संबंध में कार्यवाही बाबत आवेदन दिया गया था।

तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उक्त आवेदन की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर को सौंपा गया है एवं उक्त कर्मचारी प्रधान आरक्षक कृपा सिन्धु तिग्गा को लाइन अटैच कर दिया गया है। जांच उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button