छत्तीसगढ़फीचर्ड

पार्क में लड़की को मिलने बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने वाला आरोपी और पहरा देने वाला सहयोगी गिरफ्तार

पीडिता को धोखे से नशीली पदार्थ का सेवन कराकर बलात्कार करने वाला मुख्य आरोपी एवं सहयोगी हुआ गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…आरोपीयो के विरूद्ध धारा 376, 328, 506, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

 

जांजगीर चांपा। पीड़िता का आरोपी दिनेश कुमार टंडन का जान पहचान होने पर ग्राम कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क में बुलाकर धोखे से नशीली पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया और घटना के समय उसके एक अन्य साथी घटना स्थल पर पहरा दे रहा था कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 334/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 328,506,34 भादवि जोडी गयी।

पीडिता पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण के आरोपीगण अपने सकुनत से फरार थे जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, सायबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टण्डन साकिन डोंगरीडीह थाना लवन जिला बलौदा बजार एवं सहयोगी आरोपी कौशल कुमार बंजारे साकिन तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा को ग्राम तनौद में पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.07.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाऊलाल बरेठ, आरक्षक बृजपाल बर्मन, आरक्षक अजित सिंह राज का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: 01. दिनेश कुमार टण्डन पिता हरदयाल टण्डन उम्र 37 वर्ष साकिन डोगरी डीह थाना लवन जिला बलौदा बजार (छ.ग.)

02. कौशल कुमार बंजारे पिता छतराम बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन तरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button