दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पावर हाउस रेलवे स्टेशन एवं भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के रीडेवेलपमेंट को लेकर रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, महापौर और अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

भिलाई। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन एवं पावर हाउस रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट को लेकर रेलवे डिपार्टमेंट ने बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसको लेकर निगम एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

महापौर नीरज पाल, निगमायुक्त रोहित व्यास एवं रेलवे विभाग के डिप्टी सीई आमोद मंत्री ने शहर के दोनों रेलवे स्टेशन तथा परिसर का व समीपस्थ मार्केट क्षेत्रों का काफी देर तक जायजा लिया। महापौर एवं आयुक्त ने डेवलपमेंट की पूरी तैयारी की जानकारी रेलवे के अधिकारियों से ली तथा कैसे बेहतर नागरिक सुविधाएं स्टेशन में प्रदान की जा सकती है इसको लेकर सुझाव भी दिए।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, प्रवेश मार्ग का चौड़ीकरण, प्रवेश हेतु भव्य द्वार, स्टेशन के भीतर एवं बाहर जाने सुव्यवस्थित आवागमन तैयार करने आदि को लेकर चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर टिकट काउंटर, फुट ओवर ब्रिज, पोर्च आदि को भी अपडेट करने की प्लानिंग है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान समीपस्थ दुकानदारों से भी रेलवे स्टेशन परिसर को बेहतर करने को लेकर काफी देर तक चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी, रेलवे विभाग के एसएसई अरुण चौधरी तथा अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button