खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज दाखिल करेंगे नामांकन: 12 राज्य के मुख्यमंत्री और 6 सहयोगी दल ओ प्रमुख होंगे शामिल

पीएम मोदी वाराणसी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. वाराणसी सीट पर वोटिंग सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को होगी. पीएम मोदी के नामांकन में 12 राज्यों के CM शामिल होंगे…

 

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2014 और 2019 में वह यहां से सांसद चुने गए थे. पीएम मोदी के नॉमिनेशन को लेकर बीजेपी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसके लिए बीजेपी की ओर से पुख्ता तैयारियां की गई हैं।

पीएम मोदी के नामांकन में लगभग एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी और NDA के कई नेता भी नामांकन में शिरकत करेंगे। यह खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे है।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे. इसके साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे. इसमें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, एसबीएसपी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जीतनराम मांझी, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार (13, मई) को वाराणसी में छह किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. पीएम मोदी ने रोड शो की शुरूआत से पहले मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था. उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी वाराणसी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. वाराणसी सीट पर वोटिंग सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को होगी, जबकि 4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button