खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे ‘छावा’ फिल्म, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

मराठा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनाई गई फिल्म छावा की 27 मार्च को स्पेशल स्क्रीनिंग संसद भवन में होने जा रही है। इस दौरान पीएम मोदी इस फिल्म को देखेंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे और मराठा शासक रहे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनाई गई फिल्म छावा पिछले काफी दिनों से देश भर के सिनेमा घरों में धूम मचाई हुई है। अब जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन में इसको देखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद में होने वाली इस विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कई केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होने वाले हैं। ये स्क्रीनिंग संसद भवन पुस्तकालय के बालयोगी ऑडिटोरियम में होने वाली है।

गुरुवार दिनांक 27 मार्च को संसद में होने वाली स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान छावा फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद रहेगी। इस फिल्म में संभाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल भी रहने वाले हैं। पीएम मोदी द्वारा मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ संभाजी महाराज के साहस और संघर्ष को दर्शाने के लिए बनाई गई फिल्म की सराहना करने के एक महीने बाद यह फिल्म अब संसद भवन में प्रदर्शित की जा रही है।

बीते 21 फरवरी को पीएम मोदी महाराष्ट्र में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में थे, जहां उन्होंने छावा की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दी है। इन दिनों छावा पूरे देश में धूम मचाए हुए है। इसमें महाराजा संभाजी की वीरता की कहानी को सही तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर बनाई गई है।

14 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में छावा रिलीज हुई है। जिसके बाद से इसने बॉक्स ऑफिस में धमाका मचाया हुए है। छावा ने अब तक देशभर में 583 करोड़ से ज्यादा की कमाई है कि जबकि 90 करोड़ से ज्यादा विदेशों में कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के बाद संसद में स्पेशल स्क्रीनिंग इसे एक और ऐतिहासिक पहचान देने वाली है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल 2025 की सबसे हिट फिल्म बनने जा रही है।

इससे पहले संसद भवन में गुजरात दंगों पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। जिसे देखने के लिए प्रधानमंंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button