खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ रुपए की सहायता का किया आग्रह

हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने, हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ रुपए एवं नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए 400 करोड़ रुपए की सहायता का आग्रह किया…

 

नईदिल्ली (ए)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को रुद्रप्रयाग स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। सीएम धामी ने पीएम मोदी से दिल्ली-मेरठ (मोदीपुरम) के मध्य संचालित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने, हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल संचालन के लिए 3500 करोड़ रुपए एवं नंदा राजजात यात्रा 2026 के सुचारू संचालन के लिए 400 करोड़ रुपए की सहायता का आग्रह किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा के संवाहक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद विरोधी निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक, विश्व के 27 राष्ट्रों के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत व मां भारती की उपासना में अहर्निश समर्पित होकर राष्ट्र को विकास के नए आयाम प्रदान करने वाले जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंटकर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, कांवड़ यात्रा और नंदा राजजात यात्रा समेत आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्हें राज्य में तेजी से प्रगति कर रहे जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री से नदी-जोड़ो परियोजना को विशेष योजना के अंतर्गत लिए जाने के साथ ही हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं को सीएसआर फंडिंग के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देशित करने एवं पूर्व संस्तुत पांच जल विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने तथा नेपा फॉर्म (उधम सिंह नगर) में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना का आग्रह किया।

सीएम धामी ने एक्स पर कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से ऋषिकेश और हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए एचटी/एलटी लाइनों को भूमिगत किए जाने के साथ ही विद्युत प्रणाली के स्वचालन के लिए प्रस्तावित 1015.11 करोड़ रुपए की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। साथ ही चौरासी कुटिया, ऋषिकेश को पुनः गरिमामयी स्वरूप में स्थापित करने के लिए इसके संरक्षण एवं विकास से संबंधित प्रस्ताव को आगामी राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से अनुमोदन दिलाए जाने के लिए अनुरोध किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button