छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुराने सिक्के एवं नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर 11.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड गिरोह का अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार…पुराने सिक्के एवं नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर आरोपी द्वारा कुल 11,70,000 रुपये की ठगी…फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को “ओल्ड कॉइन/नोट” के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी…आरोपी ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए फर्जी सिम एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग करता था…

 

 

खैरागढ़। प्रार्थी नेताराम देवांगन, उम्र 39 वर्ष, निवासी पद्मावतीपुर, थाना छुईखदान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न नंबरों से संदेश प्राप्त हुए, जिनमें पुराने सिक्के एवं नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का प्रलोभन दिया गया।

प्रार्थी ने लालच में आकर ₹5 का पुराना नोट भेजा, जिसके बदले उसे ₹37,94,000 देने का झांसा दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम फीस आदि के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। साथ ही नकद भेजने एवं पुलिस द्वारा पकड़े जाने का भय दिखाकर और पैसे वसूले गए।

इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल ₹11,70,000 की धोखाधड़ी की गई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा: 318(4), 336, 338, 340 भा.दं.सं. एवं 66D आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।जांच में लगभग 20 बैंक खातों एवं 30-40 फर्जी सिम कार्ड का उपयोग पाया गया।तकनीकी विश्लेषण से आरोपी का लोकेशन हरियाणा राज्य के नूंह जिले में पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा हरियाणा जाकर स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी द्वारा पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन छिपाकर रखा गया था, जिसे बरामद किया गया।

आरोपी को दिनांक 15/04/2026 को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। दिनांक 17/04/2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का विवरण- मोहम्मद जाहिर पिता शरीफ, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम डूंगेजा, थाना पिंगवा, जिला नूंह (हरियाणा)

जप्त सामग्री: 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड, ₹4000 नगद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button