खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के दिया आदेश

पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए…

 

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को रात्रि में नक्सल क्षेत्र के थाना भोरमदेव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी में तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम अपने ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाया गया। यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

श्री सिंह ने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क और जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से दंडित किया जाएगा।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह रवैया न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आघात पहुंचाता है। ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कबीरधाम पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और विभाग में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button