देश-दुनियाफीचर्ड

पुलिस को तीन किमी तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रिवर्स गाड़ी भगाकर थाना प्रभारी ने बचाई जान

महिला वकील से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। लोग पुलिस पर छत से पत्थर फेंकने लगे। मझौली गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…

 

 

मुजफ्फरपुर (ए)। बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है। ताजा मामला जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली का है। जहां महिला वकील सोनी कुमार से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। लोग पुलिस पर छत से पत्थर फेंकने लगे। मझौली गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

दारोगा (थाना प्रभारी) समेत कई पुलिसकर्मी किसी तरह तीन किलोमीटर तक रिवर्स गियर में गाड़ी बैक कर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हमले में एक सैप जवान समेत 4 लोग घायल हो गए। इस दौरान सैप जवान की राइफल भी छीनने की कोशिश की गई। छीना झपटी में राइफल का अपर गार्ड टूट गया और भीड़ के हाथ ही रह गया।

किसी तरह सैप जवान और पुलिसकर्मी पुलिस वैन में चढ़कर बैक गियर करके भाग गए। पुलिस के अनुसार, भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। पुलिस गाड़ी को घुमा नहीं पाई और मझौली से थाने तक लगभग तीन किलोमीटर तक रिवर्स गियर में ही गाड़ी भगानी पड़ी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि महिला वकील की पिटाई कर अस्पताल पहुंचने और उससे मोबाइल छीन लेने की शिकायत पर पुलिस मझौली गई थी। हमला करने में महिलाएं भी शामिल थी। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दो पक्षो में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस पर छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसमें सैप जवान घायल हो गया। घायल पुलिशकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले तीन आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button