छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में 4 महिला सहित 6 माओवादी ढेर, कुल 27 लाख रूपये का ईनाम था घोषित

थाना भोपालपटनम् एवं थाना फरसेगढ़ के जंगल क्षेत्र में नेशनल पार्क एरिया में हुए मुठभेड़ में 04 महिला माओवादी सहित कुल 06 माओवादी ढेर, मौके से स्वचलित हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद…

 

बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के थाना भोपालपटनम-थाना फरसेगढ के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नेशनल एरिया कमेटी के DVCM दिलीप वेंड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा, STF एवं CoBRA-202,206,210 एवं CRPF 214 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी…

 

अभियान के दौरान दिनांक 17/01/2026 के प्रात: से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी रही । मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया कमेटी इंचार्ज DVCM दिलीप बेंड़जा (Reward 08.00 Lakhs) सहित कुल 06 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए…

 

मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान 02 नग-AK 47 Rifles, 01 नग- INSAS Rifles, 02 नग- .303 Rifles एवं 01 नग कार्बाइन सहित कुल 06 ग्रेडेड हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं, मारे गये माओवादियों पर कुल 27.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित था…

 

बीजापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के थाना भोपालपटनम- थाना फरसेगढ़ के जंगल पहाडों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा / एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान दिनांक 17/01/2026 के सुबह से DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा, STF, CoBRA एवं CRPF की सयुंक्त टीमों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई जो दिनांक 18/01/2026 के शाम तक चली, सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM पालो पोड़ियम, ACM लक्खी मड़कम, PM जुगलो बंजाम, PM राधा मेटटा का शव ऑटोमैटिक हथियार- AK47, 5.56 INSAS, .303 Rifle, Carbine सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

आज दिनांक 19/01/2026 को बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, उप महानिरीक्षक ऑप्‍स केरिपु बीजापुर सेक्टर बीएस नेगी, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार एवं अन्य STF/DRG/जिला पुलिस बल/CAPF अधिकारियों, द्वारा उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में संचालित अभियान एवं मुठभेड़ के सबंध में जानकारी प्रदान किये।

मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों के प्रारंभिक तौर पर शिनाख्त में निम्नलिखित माओवादी कैडरों के नाम सामने आये है :-
1. DVCM दिलीप बेंडजा, नेशनल पार्क एरिया कमेटी इंचार्ज, ईनाम 08.00 लाख रूपये
अपराधिक विवरण :- जिला बीजापुर के अलग-अलग थानों में DVCM दिलीप वेंड़जा के विरूद्ध कुल 135 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है ।

बड़ी घटना जिसमें शामिल रहा है :-
• वर्ष -2006 साल्हेपल्ली ग्रामीण की हत्या में शामिल
• वर्ष 2007 – रानीबोदली कैम्प पर हमला में शामिल
• वर्ष -2018 भोपालपटनम् कांडलापर्ती मुठभेड़ में शामिल
• वर्ष -2025 छोटेकाकलेर मुठभेड़ में शामिल
• वर्ष -2025 अन्नापुर टेकामेटा मुठभेड़ में शामिल
• वर्ष- 2025 पील्लूर, टेकामेटा शिक्षादूत की हत्या में शामिल
2. ACM माड़वी कोसा, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख रूपये
3. ACM पालो पोड़ियम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख रूपये
4. ACM लक्खी मड़कम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 05.00 लाख रूपये
5. PM जुगलो बंजाम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 02.00 लाख रूपये
6. PM राधा मेटटा, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनाम 02.00 लाख रूपये
मुठभेड़ मारे गये अन्य माओवादियों के विरूद्ध अलग-अलग थानों में कई मामले पंजीबद्ध है ।

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री विवरण:-
1. 02 नग AK 47, 03 मैग्जीन, 32 राउण्ड
2. 01 नग 5.56 INSAS, 02 मैग्जीन, 30 राउण्ड
3. 02 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन, 20 राउण्ड
4. 01 नग Carbine, 01 मैग्जीन
5. 01 नग -बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल 08 नग
नगद राशि, स्केनर, वायरलेस सेट, मल्टीमीटर, देशी हेण्ड ग्रेनेड, कार्डेक्स वाययर, माओवादी साहित्य, पोच, पिटठू, माओवादी वर्दी, मेडिकल सामग्री एवं अन्य माओवादी सामग्री।

बस्तर रेंज में निरंतर एवं नियमित रूप से चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के अंत के मिशन में बस्तर क्षेत्र ने हाल के समय में एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर, आसूचना-आधारित अभियानों तथा स्थानीय समुदायों के मजबूत सहयोग के चलते क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों से माओवादी प्रभाव को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया गया है। वर्तमान में माओवादी गतिविधियाँ केवल कुछ छोटे-छोटे समूहों तक ही सीमित रह गई हैं, जो अब पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके हैं।

आईजीपी ने यह भी रेखांकित किया किहाल के समय में कई प माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी कर ली है और सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने DKSZC सदस्य पाप्पा राव तथा शेष बचे अन्य कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और शांति एवं विकास का मार्ग अपनाएं। अन्यथा, बस्तर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा बल कानून के अनुसार सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि- वर्ष 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 163 माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। वर्ष 2026 में 08 माओवादी ढेर हुए है।

इस प्रकार जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाये गये माओवादी विरोधी अभियान में कुल 229 माओवादी मारे गये, 1126 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 876 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए।

अभियान के दौरान जवानों को दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। दिनांक 17/01/2026 को अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में भालू के हमले से कोबरा 206 के प्रधान आरक्षक नीरज शर्मा एवं वनभैंसा के हमले में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक/475 कृष्णा नेताम घायल हो गए । घायल जवानों को त्वरित रूप से सुरक्षित तरीके से Evacuate कर उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है। वर्तमान में घायल जवानों की स्थिति स्थिर एवं खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button