दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर छः पुलिसकर्मियों को दुर्ग एसपी ने दी विदाई

दुर्ग। आज छः पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए। विदाई कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा, भापुसे. के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव को साझा किये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक, जिला शलभ कुमार सिन्हा, भापुसे. द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपने पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, मणिशंकर चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) जिला दुर्ग, तथा जिला दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

आज दिनांक- 31.07.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए…

1-निरीक्षक व्ही प्रभा राव
2- उप निरीक्षक जगदीश मण्डावी
3-सहा उप निरीक्षक डेरन सिंह
4-सहा उप निरीक्षक शिवचरण साहू
5-प्रधान आरक्षक द्रिगपाल तिवारी
6-आरक्षक अशोक कुमार दीवान
का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button