छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुसनार के जंगल से 03 माओवादी गिरफ्तार: विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का पाम्पलेट, बैनर बरामद

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी बीजापुर, बस्तर फाईटर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम की कार्यवाही में बुरजी-पुसनार के जंगल से 03 माओवादियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, माओवादी पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर बरामद किया गया।

1. जगती पूनेम ऊर्फ जकती ऊर्फ भीमा पिता लखमा पूनेम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार वड्डेपारा थाना गंगालूर

2. सुकारू पुनेम ऊर्फ सुखराम पिता मासा पुनेम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार पेद्दापारा थाना गंगालूर

3. गुट्टा पुनेम पिता दोसेल पुनेम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर

पकड़े गये माओवादी IED लगाने, मार्ग अवरूद्ध करने, पाम्पलेट बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button