खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पूरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड: अब शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट नहीं पहन पाएंगे श्रद्धालु, पुलिस और वेलेंटियर्स रखेंगे पैनी नजर

01 जनवरी से ये ड्रेस कोड मंदिर में लागू किया जाएगा. श्रद्धालुओं से मंदिर के खुलते ही ‘सभ्य कपड़ों’ को लेकर एक कैंपेन चलाया जाएगा. प्रशासन के मुताबिक पुलिस और जगन्नाथ प्रशासन के वॉलेंटियर्स इस संबंध में श्रद्धालुओं पर निगरानी रखेंगे…

भुवनेश्वर (ए)। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में अब श्रद्धालुओं को एक खास ड्रेस कोड को फॉलो करना होगा. मंदिर में अब शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट नहीं पहन पाएंगे. जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन के मुताबिक देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू है. 1 जनवरी से ये ड्रेस कोड मंदिर में लागू किया जाएगा. श्रद्धालुओं से मंदिर के खुलते ही ‘सभ्य कपड़ों’ को लेकर एक कैंपेन चलाया जाएगा. प्रशासन के मुताबिक पुलिस और जगन्नाथ प्रशासन के वॉलेंटियर्स इस संबंध में श्रद्धालुओं पर निगरानी रखेंगे।

पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में अब कोई भी श्रद्धालु फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहन कर प्रवेश नहीं कर सकेगा. 12वीं सदी के इस मंदिर में एक जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा. मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा, ”मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं.’प्रशासन ने कहा, ”कुछ लोगों को मंदिर में फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहने देखा गया मानो ये लोग समुद्री तट या पार्क में घूम रहे हों. मंदिर में भगवान रहते हैं, मंदिर मनोरंजन का कोई स्थान नहीं है।

”उनके अनुसार, मंदिर में आने के लिए स्वीकृत पोशाकों पर निर्णय जल्द ही लिया जाएगा. मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने इसके साथ ही यह भी बताया कि मंदिर के ‘सिंह द्वार’ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button