छत्तीसगढ़फीचर्ड

पूर्व संसद अभिषेक सिंह द्वारा नवीन पुलिस चौकी सुकुल दैहान का फीता काटकर किया गया शुभारंभ, नवीन चौकी क्षेत्र में है कुल 17 गांव

राजनांदगांव। पूर्व संसद अभिषेक सिंह के कर कमलों से दिनांक 24.02.2024 को पूर्व संसद मधुसूदन यादव के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एडीएम अरूण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव अशोक देवांगन व गांव के जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्र के जन प्रतिनिधीगण, सरंपचगण व आम जनता की मौजूदगी में नवीन पुलिस चौकी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

साथ ही पूर्व संसद अभिषेक सिंह द्वारा अपने उद्धबोधन में बताये कि पुलिस विभाग के साथ बिल्कुल ही बीना संकोच के साथ अपना बात रखें, डर या भय के साथ बात न करें। जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है।

पुलिस जनत के साथ विश्वास कायम कर सके और जनता के बीच छोटा बच्चा हो या बुर्जुग हो अपना पीड़ा तथा समस्या को पुलिस के पास जाकर बता सके। जनता के सेवा भाव के लिये इस चौकी का संचालन किया जा रहा है। चाहे जनप्रतिनिधि हो, चाहे अधिकारी हो मूल रूप से हमारे उर्जा का एक एक पल का उपयोग जनता के भाव से शांति अमन के साथ हो।

पुलिस अधक्षक मोहित गर्ग ने कहा की नवीन पुलिस चौकी सुकुल दैहान के क्षेत्रार्न्तगत कुल 17 गांव होंगे। पुलिस चौकी खुलने से आसपास के क्षेत्रों के ग्रामिणों को सुविधा के साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिससे बढ़ते अपराधों को रोकने में सफलता मिलेगी, क्षेत्र में शांति स्थापित करना पुलिस का आहम उद्देश्य है।

ग्राम सुकुल दैहान में पुलिस चौकी स्थापित किये जाने से क्षेत्र के जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा एवं गुण्डा बदमाशों में भय का महोल बना रहेगा।

पुलिस चौकी सुकुलदैहान के प्रथम चौकी प्रभारी उप0निरी0 भूषण चन्द्राकर एवं स्टाप को एसपी श्री गर्ग द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस चौकी में आने वाले सभी प्रार्थी/आवेदकगणों को सुने व मामले का संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही जनता से मधुर संबंध बनाये रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button